लखनऊ। प्रदेश के बरेली जिले में फुटवियर की दुकान पर काम करने वाले समीर (काल्पनिक नाम) ने अपने निकाह को लेकर कई ख्वाब संजोए रखे थे। वो समय भी आ गया जब ये ख्वाब पूरा हुआ।
मोहल्ले की लड़की पसंद आई और समीर ने धूमधाम से उस लड़की के साथ निकाह कबूल कर लिया। मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। समीर की जिंदगी में उस वक्त भूचाल आ गया जब निकाह के 10 दिन बाद उसकी बीवी के पेट में अचानक दर्द उठा। बीवी को दिखाने ले गए युवक को डॉक्टर ने वो बात बताई जिसे सुनकर शायद अब कभी उसके जहन में दोबारा किसी को अपना हमसफर बनाने का ख्याल भी मन में ना आए।
जानकारी के मुताबिक, किला क्षेत्र में रहने वाला युवक फुटवियर की दुकान पर काम करता है। युवक ने 10 दिन पहले मोहल्ले की ही एक युवती से निकाह किया। परिवार वालों की रजामंदी से धूमधाम से युवक का निकाह कराया गया था। 10 दिन बाद अचानक युवती के पेट दर्द हुआ। युवक ने डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि दुल्हन 8 महीने की गर्भवती है।