सहारनपुर। शिवालिक की पहाड़ियों में जोरदार बारिश होने से सिद्धपीठ शांकभरी देवी की खोल में अचानक बाढ़ आ गई। जिससे श्रद्धालुओ में अफरा तफरी मच गई।

बुधवार को दोपहर दो बजे के लगभग तेज बहाव के साथ अचानक शांकभरी खोल नदी में भारी बाढ़ आ गई। सिद्धपीठ गए हुए श्रद्धालु वही पर फंस गए। जैसे ही बाढ़ का पानी तेज बहाव के साथ आना शुरू हुआ कुछ श्रद्धालुओं ने तो शांकभरी खोल के बीच में ही अपने वाहनों को बीच में ही रोक कर भाग गए।

वहीं भूरादेव की तरफ से आ रहे श्रदृधालु अचानक पीछे से पानी की तेज आवाज को सुनकर डर गए और आनन फानन में अपने वाहनों को शांकभरी के मुख्य द्वार के पास ऊंचाइयों पर पहाड़ियों की तरफ चढ़ाकर अपनी जान बचाई, जबकि भूरादेव से सिद्धपीठ को जाने वाले श्रद्धालु भूरादेव पर ही पानी उतरने का इंतजार करते रहे। चार बजे तक भी पानी कम नहीं हुआ था। श्रद्धालु भूरादेव पर ही खड़े रहे। न को कोई वाहन और न ही पैदल जाने का साहस कर पाए।