मेरठ । छोटे बच्चे भी अब पढ़ाई के बजाय दूसरी तरफ ध्यान लगा रहे हैं। कक्षा नौ में पढ़ने वाला छा़त्र तमंचा लेकर स्कूल पहुंच गया। कक्षा में उसने मॉनिटर को तमंचा दिखाया तो मॉनीटर ने शोर मचा दिया। इसके बाद शिक्षकों ने उसे पकड़ लिया।

मामला शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज डीएन इंटर कॉलेज का है। यहां कक्षा नौ में पढ़ने वाला एक छा़त्र तमंचा लेकर स्कूल पहंुच गया। इसके बाद उसने तमंचा मॉनीटर को दिखा दिया। तमंचा देखते ही मॉनीटर ने शोर मचा दिया। इससे पूरी कक्षा में अफरातफरी मच गई। शोर सुनकर शिक्षक भी कक्षा में पहुंच गए और छात्र को पकड़ लिया।

छा़त्र ने बताया कि उसी कक्षा के एक छात्र ने तमंचे के बदले उसे मोबाइल देने के लिए कहा था। इसी लिए वह तमंचा लेकर आया था। इसके बाद उसके साथी को भी पकड़ लिया गया। दोनों को देहलीगेट पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने जीडी में मामला दर्ज कर उन्हें किशोर न्यायालय में पेश किया। इस मामले की सुनवाई के लिए 11 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई है। स्कूल में दोनों छात्रों के नाम भी काट दिए गए हैं।