बिजनौर। सिर्फ 8 बीघा जमीन हड़पने के लिए युवक ने अपने दो दोस्तों के संग मिलकर सगे भाई की हत्या कर दी हत्या के बाद शव को जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने तीन हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मंडावली थाना क्षेत्र के गांव रामनगर के जंगल में 20 मई को एक अज्ञात शव पड़ा मिला था। जिसकी शिनाख्त 20 वर्षीय लवी पुत्र स्वर्गीय शूरवीर सिंह निवासी गांव रसीदपुर घड़ी के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घुटने से मौत होना पाया गया। मृतक के दादा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है।

सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि हत्यारोपी शोभित पुत्र शूरवीर निवासी रसीदपुर गढ़ी, वासु उर्फ यश कुमार पुत्र राजेंद्र निवासी रामपुर बकली और गजेंद्र पुत्र महेंद्र निवासी ताहरपुर थाना हल्दौर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की पूछताछ में मृतक के भाई शोभित ने बताया कि उसके हिस्से में 8:30 बजे जमीन थी और इतनी ही जमीन उसके भाई लवी के पास है। सुमित ने अपने हिस्से की जमीन को काफी समय पहले भेज दिया था और सारा पैसा मौज मस्ती तथा शराब पीने में उड़ा दिया। अब उसकी आर्थिक स्थिति खराब हुई तो आरोपी ने अपने भाई रवि की हत्या कर आने का प्लान बना लिया। हत्या के पीछे मकसद लवी के हिस्से की 8 बीघा जमीन हड़पना था।

हत्यारोपी शोभित ने अपने साथी बासु और गजेंद्र के साथ मिलकर साजिश के तहत 19 मई की शाम कार से अपने भाई लवी को हरिद्वार घुमाने के बहाने ले गया। जिसने लफड़ा खान नदी के किनारे शराब पी और लवी को भी शराब पिलाई। नशे की हालत में होने पर गमछे से लवी का गला घोट दिया और उसकी हत्या कर दी।