सहारनपुर। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहंड के जंगल में देर रात अध्यापक वीरेंद्र 45 पुत्र नेतराम निवासी रसूलपुर खेड़ी और एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के शव मिले हैं। दोनों के शव काफी गल सड़ चुके थे। छात्रा रसूलपुर खेड़ी के इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। वह बोहड़पुर गांव की निवासी है।
बिहारीगढ़ थाना अध्यक्ष बीनू चौधरी ने बताया कि अध्यापक उसी कॉलेज में गणित का टीचर था। दोनों 3 सितंबर से लापता थे। छात्रा के पिता ने नागल थाने पर अध्यापक के खिलाफ 4 सितंबर को उसकी बेटी को अपहरण कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था।
थानाध्यक्ष के अनुसार घटनास्थल के पास ही बाइक भी मिली है। पुलिस के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। कपड़ों से मृतकों की पहचान परिजनों ने की है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
