मुजफ्फरनगर। खतौली से भाजपा के विधायक और प्रत्याशी विक्रम सैनी का भैसी गांव में विरोध किया गया। प्रचार करने पहुंचे विधायक की गाड़ी का घेराव किया। लोगों ने कहा विधायक ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए हैं।

विधायक विक्रम सैनी गांव में पहुंचे थे। जब वह एक घर में बैठे थेए इसी दौरान सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। इनमें सपा और रालोद कार्यकर्ता भी शामिल थे। लोगों का कहना था कि किसान आंदोलन के दौरान विक्रम सैनी ने विभिन्न बिरादरी के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। विधायक ने जिन लोगों को आतंकवादी बताया थाए वह आज किस मुंह से वोट मांगने पहुंचे है। सुरक्षााकर्मियों ने विधायक को किसी तरह गांव से निकाला।