बिजनौर। शेरकोट में असामाजिक तत्वों ने एक बार फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर स्थित मजारों में तोड़फोड़ की गई। यहां तक कि उन पर चादर फाड़ने और जलाने की कोशिश की गई। जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल हो गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि हालात काबू में है और बचे आरोपियों को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घटना रविवार शाम की है। असामाजिक तत्वों ने चार अलग.अलग स्थानों पर बनीं मजारों को खंडित कर उन पर पड़ी चादर जलाकर माहौल खराब करने का प्रयास किया । इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । अन्य आरोपियो को गिरफ्तार किए जाने का प्रयास चल रहा है । एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने शेरकोट में कुतुब शाह, थाने के पास स्थित एक मजार हरेली स्थित घोसिया वाला में भूरा साहा, हरेबली में जलाल शाह, घोसियावाला गांव की भूरे शाह मजार व एक अन्य मजार को खंडित कर दिया।

मजार पर पड़ी चादर को भी जलाने का प्रयास किया । जैसे ही घटना का पता लगा पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को कमाल को गिरफ्तार कर लिया गया है । बाकी अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है । एसपी पूर्वी ने कहा कि आरोपी भी उसी वर्ग का है। मामले की जांच की जा रही है ।
