गोंडा/बलरामपुर। योगी सरकार ने गोंडा और बलरामपुर जिले को बड़ी सौगात दी है। जिससे इन जिलों मंे विकास के नए रास्ते खुलंेगे। इसी के योगी ने यहां के लोगों की वर्षों से चली आ रही मांग को भी पूरा कर दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट की मीटिंग में तरबगंज, बेलसर और धानेपुर को नगर पंचायत बनाने की मंजूरी दे दी गई। वहीं बलरामापुर के गैसड़ी और पचपेड़वा को भी नगर पंचायत का दर्जा दिया गया है। इससे लोगों में खुशी की लहर है। आज की बैठक में 56 प्रस्ताव रखे गए थे, जिसमें से 55 को मंजूरी मिली है।
इसके अलावा जो अन्य फैसले लिए गए हैं उनमें मदरसों में अब सिर्फ टीईटी पास शिक्षकों को ही पढ़ाने का मौका मिलेगा । दीनी तालीम के अलावा अब मदरसों में अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, हिंदी और समाज शास्त्र की शिक्षा भी दी जाएगी।
