बागपत। रात में सोते समय दो बहनों पर युवकों ने तेजाब डाल दिया। दोनों बहनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भी अस्पताल में पहुंच कर मामले की जानकारी ली। अभी तक दोनों आरोपी युवकों की पहचान नहीं हो पाई है।

रोशनगढ़ गांव में रहने वाले शराफत मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते हैं। उनकी दो बेटियां 16 वर्षीय तरन्नुम व 14 वर्षीय मंतसा सोमवार रात को घर में सोई हुई थीं। उन्होंने बताया कि उनपर रात में करीब 12 बजे तेजाब फेंक दिया। जिससे जलन होने पर वह उठ गईं और शोर मचा दिया।

उन्होंने देखा कि दो युवक वहां से भाग रहे है। उन दोनों युवकों ने उनपर तेजाब डाला है। हालांकि अभी तक उन युवकों की पहचान नहीं हुई है। बहनों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। बालैनी थाना पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।