बिजनौर। जिले हादसों का कहर टूटा है। दो अलग अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। चांदपुर जलीलपुर रोड पर गांव सैंदवार में कार के पेड़ से टकराने से कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। वहीं बाइक के कार से टकराने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसों मे हुई मौतों से परिजनों में कोहराम मच गया।
पहली दुर्घटना में अमरोहा जिले के थाना रजबपुर के गांव मंगूपुरा निवासी मिश्री पुत्र गंगाराम 42 वर्ष, थाना रजबपुर के गांव कुभी की मंडय्यो निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ बंटी पुत्र समरपाल सिंह 40 वर्ष, थाना गजरौला के गांव हैबतपुर गोसाई निवासी विपिन पुत्र महावीर सिंह 38 वर्ष, गांव मंगूपुरा निवासी विजय सिंह व समरपाल सिंह चांंपुर थाना क्षेत्र के गांव नाईपुरा रिश्तेदारी में आए थे। बृहस्पतिवार की देर रात कार से अमरोहा अपने गांव जा रहे थे।
गांव सैंदवार में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें मिश्रीए, जितेंद्र सिंह व विपिन की मौत हो गई, जबकि विजय सिंह व समरपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएससी स्याऊ से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। मरने वालों में जितेंद्र व विपिन सगे मौसेरे भाई बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
दूसरी घटना जिले के अफजलगढ़ में हुई है। बृहस्पतिवार को देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग भूतपुरी रामगंगा पुल पर कार व बाइक की भिड़ंत में थाना शेरकोट निवासी दो युवको की मौत हो गई । मृतको के शव पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजे।
